Lekhavi

Practice mode और सीखना

18 सवाल-जवाब।

Practice mode क्या है?

यह ऐप की असली स्क्रीन है पर उसमें नक़ली नमूना डेटा भरा होता है। इसमें कुछ भी दर्ज करें, आपकी असली मिल या दुकान को कुछ नहीं होता।

पूरा लेख: Practice mode क्या है: नक़ली डेटा पर Lekhavi सीखिए →

क्या Practice में मेरा असली डेटा बदल सकता है?

नहीं। Rice Mill का Practice असली सर्वर तक पहुँचता ही नहीं, और सारा काम नक़ली डेटा पर चलता है।

पूरा लेख: Practice mode क्या है: नक़ली डेटा पर Lekhavi सीखिए →

Practice mode कैसे खोलें?

ऐप में Help ▸ App Tour/Guide खोलकर कोई tour चुनिए। या ऐप के पते के पीछे ?practice=1 लगाकर खोलिए।

पूरा लेख: Practice mode क्या है: नक़ली डेटा पर Lekhavi सीखिए →

Practice का नमूना डेटा बिगड़ जाए तो क्या करें?

नीचे की पट्टी पर "रीसेट" दबाइए। सारा नमूना डेटा शुरुआती हालत में आ जाता है।

Practice से असली ऐप पर कैसे लौटें?

नीचे की पट्टी पर "बाहर" दबाइए। पते से practice हट जाता है और असली ऐप खुलता है।

Do & Learn और Show Me में क्या फ़र्क़ है?

Do & Learn में आप खुद क्लिक और टाइप करते हैं। Show Me में आप सिर्फ़ "अगला" दबाते हैं और tour हर कदम खुद करके दिखाता है। Rice Mill में इन्हें "खुद करके सीखें" और "सिर्फ़ दिखाइए" कहते हैं।

पूरा लेख: Do & Learn और Show Me में क्या फ़र्क़ है (Practice tour) →

Show Me (सिर्फ़ दिखाइए) में क्या होता है?

कार्ड पर लिखा आता है कि अगला दबाने पर क्या होगा, और दबाते ही tour वह कदम अपने आप कर देता है। आपको कुछ भरना नहीं पड़ता।

पूरा लेख: Do & Learn और Show Me में क्या फ़र्क़ है (Practice tour) →

Tour में Back दबाने से किया हुआ काम वापस होता है?

नहीं। Back सिर्फ़ पिछले कदम की बात फिर पढ़ाता है। जो काम Practice में हो चुका है वह हुआ ही रहता है।

पूरा लेख: Do & Learn और Show Me में क्या फ़र्क़ है (Practice tour) →

क्या tour के बीच में मैं ऐप में कहीं और क्लिक कर सकता हूँ?

हाँ। Tour सिर्फ़ इशारा करता है, नीचे के ऐप को रोकता नहीं। फिर भी tour के बताए क्रम से चलना बेहतर है।

पूरा लेख: Do & Learn और Show Me में क्या फ़र्क़ है (Practice tour) →

क्या Tour खोज में Hinglish चलता है?

हाँ। देवनागरी और रोमन अक्षर दोनों को एक जैसा माना जाता है। जैसे "role kaise banaye" लिखने पर "Role बनाना" वाला tour मिल जाता है।

पूरा लेख: Tour की सूची में खोजना: हिंदी और Hinglish दोनों चलते हैं →

Tour की खोज कहाँ करूँ?

Practice की "Tour चुनिए" सूची के ऊपर और Help ▸ App Tour/Guide के Tours हिस्से में, दोनों जगह खोज का डिब्बा है।

पूरा लेख: Tour की सूची में खोजना: हिंदी और Hinglish दोनों चलते हैं →

Tour खोज में कुछ नहीं मिला तो क्या करें?

दूसरा सीधा शब्द आज़माइए, जैसे role, haziri, bank, parcha, bora या cmr। खोज tour के नाम और उसके मक़सद की लाइन में ढूँढती है।

पूरा लेख: Tour की सूची में खोजना: हिंदी और Hinglish दोनों चलते हैं →

Guide Book कहाँ है?

ऐप में Help खोलिए और "App Tour/Guide" चुनिए। वहाँ Tours और PDF दो हिस्से हैं।

पूरा लेख: Guide Book (App Tour/Guide) कहाँ है और उसमें क्या मिलता है →

Guide Book के PDF कौन जोड़ता है?

क्रम से लगे ये दस्तावेज़ Lekhavi का डेवलपर जोड़ता, बदलता और क्रम देता है। कोई दस्तावेज़ न जुड़ा हो तो सूची खाली रहती है।

पूरा लेख: Guide Book (App Tour/Guide) कहाँ है और उसमें क्या मिलता है →

नए मुंशी को Lekhavi कैसे सिखाएँ?

उसे Practice खोलकर दीजिए और उसके काम के tour "Do & Learn" में कराइए। वहाँ ग़लती से असली रिकॉर्ड नहीं बदलता।

पूरा लेख: नए मुंशी और स्टाफ़ को Lekhavi सिखाने का आसान तरीक़ा →

हर tour में कितने कदम होते हैं?

यह tour पर निर्भर है। सूची में हर tour के नाम के आगे उसके कदमों की गिनती और उसका मक़सद लिखा रहता है।

कुछ tour में "पहले करें" क्यों लिखा रहता है?

कुछ tour किसी और tour के काम पर टिके होते हैं, जैसे staff जोड़ने से पहले role बनाना। वहाँ लिखा "पहले करें" उस tour का नाम दिखाता है।