Primary sample: Pass, Fail या Divert To ADMIN
छोटा जवाब: Pass से गाड़ी तौल की कतार में जाती है। Fail से गाड़ी लौटती है और RST नहीं बनता। पक्का न हो तो Divert To ADMIN से मालिक Pass या Fail तय करता है।
तीन बटन, तीन नतीजे
नमी वग़ैरह यहाँ भरना ज़रूरी नहीं है, बिना भरे भी Pass या Fail चलता है।
- Pass: माल ठीक है, गाड़ी Gross तौल की कतार में आ जाती है
- Fail: माल ख़राब है, गाड़ी लौटा दी जाती है
- Divert To ADMIN: सैंपलर से तय नहीं हो रहा, मालिक देखे
Fail होने पर
गाड़ी तौल की कतार में नहीं आती और उसे RST नंबर नहीं मिलता। Gate & Weighing पर लाल पट्टी में लिखा आता है कि कौन सी गाड़ी रिजेक्ट हुई, ताकि वहाँ बैठा आदमी ड्राइवर को बता दे। बताने के बाद OK दबाइए, पट्टी हट जाती है।
Divert To ADMIN होने पर
गाड़ी Admin के फ़ैसले के इंतज़ार में चली जाती है और कार्ड पर "Diverted by sampler — Admin decision needed" लिखा दिखता है। सैंपलर उसे बदल नहीं सकता, सिर्फ़ पढ़ सकता है। सैंपलर के भरे नतीजे और नोट पहले से भरे मिलते हैं।
Admin के पास Pass और Fail दो ही बटन होते हैं, Divert नहीं। Pass करते ही गाड़ी Gross तौल की कतार में पहुँच जाती है और आगे का सफ़र सामान्य खरीद जैसा ही रहता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
किन गाड़ियों पर Sampling होती है?
सिर्फ़ धान और चावल की खरीद वाली गाड़ियों पर। Gunny, FRK और Other सीधे तौल पर जाते हैं, और बिक्री (Take) की गाड़ी पर भी Sampling नहीं होती।
Primary sample में Fail दबाने पर क्या होता है?
गाड़ी लौटा दी जाती है, तौल की कतार में नहीं आती और RST नहीं बनता। Gate & Weighing पर लाल पट्टी में रिजेक्ट गाड़ी का नाम आता है, बताकर OK दबाइए।
Divert To ADMIN कब दबाएँ?
जब सैंपलर पक्का तय न कर पाए। गाड़ी Admin के पास चली जाती है, सैंपलर उसे बदल नहीं सकता, और Admin Pass या Fail करता है। Pass होने पर गाड़ी Gross तौल की कतार में आती है।
क्या Primary sample में नमी वग़ैरह भरना ज़रूरी है?
नहीं, बिना भरे भी Pass या Fail चलता है। नमी, पईया, रिकवरी जैसे आँकड़े Final sample में भरे जाते हैं।
और पढ़िए
धान की गाड़ी: Gate से Parcha तक पूरा सफ़र
धान की गाड़ी Gate पर दर्ज होने से लेकर Parcha बनने तक के सारे कदम: sample, Gross, RST, Final sample, Tare और रेट।
2 मिनट पढ़ने मेंRice MillFinal sample: कौन से नतीजे भरने हैं
Gross तौल के बाद वही गाड़ी Final sample की कतार में आती है। नमी, पईया, रिकवरी, ब्रोकेन, चाकी, डीडी और बोरों की गिनती भरने का तरीक़ा।
2 मिनट पढ़ने मेंRice MillRST नंबर कब बनता है और क्यों ज़रूरी है
RST नंबर गाड़ी दर्ज करते समय नहीं, पहली तौल Save होने पर बनता है। खरीद, बिक्री और Fail हुई गाड़ी में यह कैसे अलग है।
2 मिनट पढ़ने में