Dashboard: मिल की आज की तस्वीर कैसे पढ़ें
छोटा जवाब: Dashboard आपके दर्ज रिकॉर्ड से अपने आप बनता है: CMR कितना बाकी, नक़दी, धान-चावल का stock, पैसे का लेना-देना और बोरों के ढेर।
ऊपर: CMR और नक़दी
सबसे ऊपर CMR against online paddy: सरकारी (online) धान कितना मिला, उस पर CMR कितना देना बनता है, कितना दे दिया और कितना बाकी। बग़ल में lot का हाल (भेजे, स्वीकार, रद्द, बाकी) और FRK का stock।
ऊपर दाईं तरफ़ गल्ले में अभी कितनी नक़दी है। लाल दिखे तो या तो ज़्यादा निकल गई है या शुरुआती नक़दी भरी नहीं है। साथ में CMR के लिए कितने बोरे भरे तैयार हैं, यह भी दिखता है।
धान और चावल का stock
धान में Common और Grade A अलग-अलग: ख़रीदा, दराई में गया, बिका और अभी stock में। नीचे छोटे अक्षरों में हिसाब लिखा है, जैसे 112 − 0 − 0 = 112। यह किताबी आँकड़ा है, इसे गोदाम की गिनती से मिलाइए।
चावल में ख़रीदा गया और दराई से बना चावल, बिका, और CMR में गया। बचा हुआ Closing stock दाईं तरफ़ दिखता है।
पैसे का हाल
पार्टियों को कितना देना है और कितना चुकाया, पार्टियों से कितना लेना है, और बाक़ी देनदारियाँ: ट्रक, मज़दूर, स्टाफ़ की तनख़्वाह, दलाल। Together इन सबका जोड़ है।
बोरों का stock
सबसे नीचे बोरों के ढेर: Dhaan bora, CMR bora, Packing for sales और byproduct के बोरे। जिस byproduct की कभी गिनती नहीं हुई, उसके आगे — दिखता है।
कोई आँकड़ा अजीब लगे तो
उसके पीछे का पन्ना खोलकर रिकॉर्ड देखिए। Production में साल का पूरा हिसाब है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Dashboard के आँकड़े कहाँ से आते हैं?
आपके दर्ज किए रिकॉर्ड से अपने आप बनते हैं, अलग से कुछ भरना नहीं पड़ता। कोई आँकड़ा अजीब लगे तो उसके पीछे का पन्ना खोलकर रिकॉर्ड देखिए। Production में साल का पूरा हिसाब है।
Dashboard पर नक़दी लाल क्यों दिखती है?
लाल का मतलब है या तो गल्ले से ज़्यादा पैसा निकल गया दर्ज है, या शुरुआती नक़दी भरी ही नहीं गई। Opening Balance में Cash और Cash-Bank की entries जाँचिए।
Dashboard का धान stock असली गोदाम से क्यों नहीं मिलता?
वह किताबी आँकड़ा है: ख़रीदा − दराई में गया − बिका। नीचे उसका हिसाब लिखा होता है, जैसे 112 − 0 − 0 = 112। उसे गोदाम की असली गिनती से मिलाते रहिए।
और पढ़िए
Daily Report PDF: रोज़ का Paddy और CMR का काग़ज़
Dashboard के ऊपरी कार्ड के दो बटनों से रोज़ का धान और CMR का PDF बनाइए, ताकि हिसाब का काग़ज़ मालिक या CA को भेजा जा सके।
2 मिनट पढ़ने मेंRice Millपार्टी को पैसा कैसे दें: Hisab/Payment में भुगतान दर्ज करना
ख़रीद के बाद किसान या व्यापारी को भुगतान देने का तरीक़ा: पर्चे चुनना, Cash या Bank मोड, और Balance कम होने की चेतावनी।
2 मिनट पढ़ने में