ग़लत बनी RST रद्द (cancel) कैसे करें
छोटा जवाब: Ledger में पेंसिल दबाइए, फ़ॉर्म में RST cancel karein दबाइए और पूछने पर OK कीजिए। रद्द होने के बाद यह पलटा नहीं जा सकता।
कदम
- Ledger में वह पंक्ति ढूँढिए और पेंसिल दबाइए (Admin का सुधार फ़ॉर्म)।
- फ़ॉर्म में नीचे RST cancel karein बटन है, उसे दबाइए।
- ब्राउज़र पूछेगा कि पक्का रद्द करें। OK दबाइए।
रद्द होने के बाद क्या होता है
- पंक्ति मिटती नहीं, Ledger में रद्द के निशान के साथ दिखती है।
- पार्टी का बाकी, stock और रिपोर्ट अब उसे नहीं गिनते।
- जो RST नंबर बन चुका, वह दोबारा किसी गाड़ी को नहीं मिलता।
- रद्द करना पलटा नहीं जा सकता।
रद्द करें या सुधारें
अगर सिर्फ़ रेट या वज़न ग़लत है तो रद्द करने की ज़रूरत नहीं, सुधार काफ़ी है। रद्द तभी कीजिए जब पूरी RST ही ग़लत बनी हो।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
RST रद्द करने पर क्या वह मिट जाती है?
नहीं। वह Ledger में रद्द के निशान के साथ दिखती रहती है, पर पार्टी के बाकी, stock और रिपोर्ट में नहीं गिनी जाती। रद्द हुआ RST नंबर दोबारा किसी गाड़ी को नहीं मिलता।
क्या रद्द की हुई RST वापस चालू हो सकती है?
नहीं, रद्द करना पलटा नहीं जा सकता। इसीलिए ऐप पक्का करने के लिए पूछती है। सिर्फ़ रेट या वज़न ग़लत हो तो रद्द न करके Admin correction से सुधारिए।
और पढ़िए
Ledger में सुधार: दर्ज RST में रेट या वज़न की ग़लती ठीक करना
रेट, वज़न या पार्टी दर्ज करने में ग़लती हुई हो तो Admin पेंसिल से सुधार कर सकता है। देय रक़म अपने आप दोबारा बनती है।
2 मिनट पढ़ने मेंRice MillLedger में गाड़ी ढूँढना और पार्टी का हिसाब पढ़ना
Ledger (बहीखाता) में हर तौली गाड़ी की पंक्ति कैसे पढ़ें: RST या गाड़ी से खोज, फ़िल्टर, पार्टी का सार और Export PDF।
2 मिनट पढ़ने में