ट्रक को भाड़ा या एडवांस कैसे दें
छोटा जवाब: Hisab/Payment में Trucks हिस्सा खोलिए, Vehicle number लिखिए, Amount डालिए और Record payment दबाइए।
भाड़ा अपने आप कहाँ से आता है
पर्चे पर या CMR lot में जब भाड़ा भरा जाता है, तो ट्रक के खाते में भाड़ा और हॉल्टिंग अपने आप चढ़ते हैं। भुगतान वाले पन्ने पर आपको सिर्फ़ चुकाना होता है, भाड़ा दोबारा लिखना नहीं पड़ता।
भुगतान के कदम
- Hisab/Payment खोलिए और Trucks हिस्से पर दबाइए।
- Vehicle number लिखिए। नंबर लिखते ही दाईं तरफ़ उस ट्रक का इतिहास और बाकी दिखता है।
- Amount (₹) में आज की रक़म लिखिए। Mode में Cash पहले से चुना होता है, Bank के लिए Mode पर दबाइए। चाहें तो Claim या बोनस भी टिक कर सकते हैं।
- Record payment दबाइए। नंबर पहली बार आया हो तो ऐप पूछेगी कि पक्का दर्ज करें, ताकि लिखने की ग़लती से दूसरा खाता न बन जाए। ठीक हो तो YES दबाइए।
देना है और लेना है
Trucks हिस्से में देना है का मतलब है कि मिल ट्रक को दे रही है। लेना है का मतलब है कि एडवांस वापस आया।
ट्रक का पूरा हिसाब
भुगतान के बाद ट्रक के खाते में रक़म चढ़ जाती है। ट्रक का सारा हिसाब Export से PDF में निकलता है। सब ट्रकों का कमाया, चुकाया और बाकी एक जगह देखना हो तो Transport पन्ना देखिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ट्रक का भाड़ा कैसे चुकाएँ?
Hisab/Payment में Trucks हिस्सा खोलिए, Vehicle number और Amount लिखकर Record payment दबाइए। भाड़ा और हॉल्टिंग पर्चे, CMR और ट्रांसपोर्ट से पहले ही ट्रक के खाते में जुड़ चुके होते हैं।
भुगतान में “पक्का दर्ज करें?” पूछने पर YES या NO?
नाम पहली बार आया है तो ऐप लिखने की ग़लती से बचाने के लिए पूछती है। नाम ठीक लिखा है तो YES, ग़लत लगे तो NO दबाकर सुधारिए। पहले से मौजूद नाम चुनने पर यह सवाल नहीं आता।
और पढ़िए
Transport पन्ना: हर ट्रक का कमाया, चुकाया और बाकी
Transport पन्ने पर सभी ट्रकों का भाड़ा, हॉल्टिंग और बाकी एक जगह पढ़ना। पैसा चुकाना Hisab/Payment के Trucks हिस्से से होता है।
2 मिनट पढ़ने मेंRice Millपार्टी को पैसा कैसे दें: Hisab/Payment में भुगतान दर्ज करना
ख़रीद के बाद किसान या व्यापारी को भुगतान देने का तरीक़ा: पर्चे चुनना, Cash या Bank मोड, और Balance कम होने की चेतावनी।
2 मिनट पढ़ने में