Lekhavi
Rice Mill

Sampling की घंटी का अंतराल और PDF पर मिल का नाम

Lekhavi टीम · 2026-10-21 · 2 मिनट पढ़ने में

छोटा जवाब: Master Config के Sampling reminder में Ring every के आगे मिनट लिखिए, और Chhapai में मिल का नाम छापने का टिक रखिए या हटाइए। फिर Save config दबाइए।

Sampling reminder

घंटी उस आदमी के अपने फ़ोन या स्क्रीन पर बजती है जिसके role को Rice Sampling पन्ना मिला है (जैसे Production Manager)। Admin के स्क्रीन पर नहीं बजती। गिनती उनके पहले नमूने से शुरू होती है और चलती रहती है, चाहे नमूना लिया जाए या नहीं। साइन-आउट रहने पर चूकी घंटी लौटते ही दिखती है।

  1. Master Config में Sampling reminder हिस्सा खोलिए।
  2. Ring every (minutes) में अंतराल लिखिए, जैसे 120। यह 5 मिनट से 24 घंटे के बीच हो सकता है।
  3. नीचे Save config दबाइए।

PDF पर मिल का नाम (Chhapai)

जो कागज़ मिल के बाहर जाता है, उस पर क्या छपे, यह इस हिस्से में तय होता है। PDF par mill ka naam chhape का टिक लगा रहे तो हर PDF (पर्चा, Ledger, बोरा चालान, CMR, Store) के सबसे ऊपर मिल का नाम आता है। टिक हटाने पर सिर्फ़ Rice Mill लिखा आता है।

यह सिर्फ़ नए बने PDF पर लगता है। टिक हटाकर या लगाकर Save config दबाइए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Sampling की घंटी किसके फ़ोन पर बजती है?

उस आदमी के अपने फ़ोन पर जिसके role को Rice Sampling पन्ना मिला है (जैसे Production Manager), Admin के Master Config पर नहीं। गिनती उनके पहले नमूने से शुरू होती है और चलती रहती है, चाहे नमूना लिया जाए या नहीं।

Sampling की घंटी का अंतराल कितना रख सकते हैं और बंद कैसे करें?

अंतराल 5 मिनट से 24 घंटे के बीच रखा जा सकता है। घंटी बंद करनी हो तो ऊपर वाला ON का बटन बदलकर Save config कीजिए। Test alarm सैंपलर के डिवाइस पर 10 सेकंड घंटी बजाता है।

PDF के ऊपर से मिल का नाम हटाना हो तो क्या करें?

Master Config के Chhapai में PDF par mill ka naam chhape का टिक हटाकर Save config दबाइए। फिर सिर्फ़ Rice Mill लिखा आएगा। यह केवल नए बने PDF पर लगता है।

और पढ़िए