Lekhavi

Pharmacy PC: रजिस्टर और रिपोर्ट

9 सवाल-जवाब।

Narcotic register में कौन सी बिक्री लिखी जाती है?

जब भी Schedule H1, Schedule X या narcotic दवाई का बिल बनता है, उसकी लाइन अपने-आप लिख जाती है। उसमें तारीख़, रसीद, दवाई, batch, मात्रा, मरीज़ और डॉक्टर होते हैं।

पूरा लेख: Narcotic / H1 register: बिक्री अपने-आप कैसे लिखी जाती है →

क्या Narcotic register में हाथ से एंट्री या सुधार कर सकते हैं?

नहीं। इस page पर कोई कुछ टाइप नहीं करता और लाइन बदलने का कोई बटन नहीं है। लाइनें सिर्फ़ बिल बनते समय बनती हैं।

पूरा लेख: Narcotic / H1 register: बिक्री अपने-आप कैसे लिखी जाती है →

बिल रद्द करने पर register की लाइन का क्या होता है?

लाइन मिटती नहीं। उस पर लकीर खिंच जाती है और "Cancelled" लिखा आता है, ताकि register की गिनती चुपचाप कम न हो।

पूरा लेख: Narcotic / H1 register: बिक्री अपने-आप कैसे लिखी जाती है →

Narcotic register को फ़ाइल में कैसे निकालें?

Narcotic register में तारीख़ की सीमा और किस्म (All, Schedule H1, Schedule X, Narcotic) चुनकर Export दबाइए। जितना स्क्रीन पर दिख रहा है, उतना ही फ़ाइल (Excel या PDF) में जाता है, डॉक्टर के पते सहित।

पूरा लेख: Narcotic / H1 register: बिक्री अपने-आप कैसे लिखी जाती है →

H1 की बिक्री register में क्यों नहीं आई?

पहले देखिए कि Inventory में उस दवाई का Schedule H1 रखा है या नहीं (Edit drug से बदलते हैं)। Schedule बदलने का असर अब से होने वाले बिलों पर होता है, पहले बन चुके बिल नहीं बदलते। और देखिए कि कहीं बिल रद्द तो नहीं हुआ।

पूरा लेख: Narcotic / H1 register: बिक्री अपने-आप कैसे लिखी जाती है →

Dashboard पर narcotic register की गिनती क्या बताती है?

"Needs attention" में लिखा आता है "N entries in the narcotic register" और उसके नीचे "Logged automatically at billing"। यह register की कुल लाइनों की गिनती है।

पूरा लेख: Narcotic / H1 register: बिक्री अपने-आप कैसे लिखी जाती है →

Prescriptions page में कौन से बिल दिखते हैं?

सिर्फ़ वे बिल जिनमें Schedule H, H1, X या narcotic दवाई थी। हर लाइन में रसीद, मरीज़, डॉक्टर, scheduled दवाइयाँ और रकम होती है। खोज रसीद, मरीज़, डॉक्टर और दवाई, चारों से चलती है।

पूरा लेख: Prescription वाले bill ढूँढना: Prescriptions page →

Prescription की फ़ोटो और डॉक्टर का नाम कब ज़रूरी है?

Schedule H, H1, X और narcotic के बिल पर डॉक्टर का नाम चाहिए; H1, X और narcotic पर डॉक्टर का पता भी। Schedule X और narcotic पर parcha की फ़ोटो भी लगानी पड़ती है। फ़ोटो लगी हो तो Prescriptions की लाइन पर View दिखता है।

पूरा लेख: Prescription वाले bill ढूँढना: Prescriptions page →

किसी एक डॉक्टर के सारे prescription बिल कैसे देखें?

Prescriptions में "All doctors" की सूची से उस डॉक्टर को चुनिए। सूची आपके अपने बिलों से बनती है। तारीख़ों से और छाँट सकते हैं, और Export से फ़ाइल बना सकते हैं।

पूरा लेख: Prescription वाले bill ढूँढना: Prescriptions page →