Lekhavi

Rice Mill: गाड़ी, तौल और खरीद

42 सवाल-जवाब · पन्ना 2/2।

Motor Cut और FOR क्या हैं?

Parcha के "मिल का अपना ख़र्च" हिस्से में बिक्री पक्की करने से पहले इनमें से एक टिक करना ज़रूरी है, वरना ऐप रोक देता है। दोनों मिल के अपने ख़र्च हैं और पार्टी से नहीं कटते। FOR में भाड़ा आदि के खाने खुलते हैं, Motor Cut में Other ख़र्च और उसकी वजह।

पूरा लेख: चावल की बिक्री: Take, Tare, Gross और Parcha →

बिक्री के Parcha में बोरों की गिनती क्यों माँगी जाती है?

चावल बोरों में जाता है, इसलिए जूट या प्लास्टिक के बोरे भरना ज़रूरी है। ये बोरे "Packing for sales" के स्टॉक से कटते हैं।

FRK की गाड़ी में Sampling क्यों नहीं होती?

FRK, Gunny और Other सीधे तौल पर जाते हैं, उनकी Sampling नहीं होती। क्रम है Gross, Tare और फिर Parcha में रेट भरकर Confirm purchase।

पूरा लेख: FRK, Gunny और Other माल की खरीद (बिना Sampling) →

सीमेंट या खाद जैसे माल की खरीद कैसे दर्ज करें?

Gate पर "What's being brought in?" में Other चुनिए और "What item is it?" में माल का नाम लिखिए। नाम लिखना ज़रूरी है, ताकि पर्चे और ledger में पता रहे कि वह क्या था।

पूरा लेख: FRK, Gunny और Other माल की खरीद (बिना Sampling) →

FRK या Other के Parcha में बोरे भरने से स्टॉक बदलता है?

नहीं। वहाँ "Bags" का खाना सिर्फ़ रिकॉर्ड के लिए है और भरना ज़रूरी नहीं। ये बोरे किसी बोरे के स्टॉक से नहीं कटते या जुड़ते।

बोरे (Gunny) की गाड़ी कैसे दर्ज होती है?

Gate पर Gunny चुनने से गाड़ी सीधे तौली जाती है। बोरे की किस्म, श्रेणी और संख्या बाद में Bora टैब में बाँटी जाती है।

Standalone मिल और Full मिल में गाड़ी के काम में क्या फ़र्क़ है?

Full मिल में गाड़ी Gate, Sampling, तौल और Parcha से गुज़रती है और हर चरण पर अलग आदमी हो सकता है। Standalone में Gaadi Entry के एक फ़ॉर्म में सब एक बार भरा जाता है।

पूरा लेख: Standalone मिल: Gaadi Entry से एक ही फ़ॉर्म में गाड़ी →

Standalone मिल में Primary sample और RST का क्या होता है?

Primary sample अपने आप Pass मान लिया जाता है और Save entry दबाते ही RST नंबर तुरंत बन जाता है।

पूरा लेख: Standalone मिल: Gaadi Entry से एक ही फ़ॉर्म में गाड़ी →

Gaadi Entry के बाद Parcha कैसे बनता है?

Save entry के बाद गाड़ी सीधे Parcha की कतार में आ जाती है। वहाँ रेट भरकर पर्चा बनाना, Ledger और भुगतान Full मिल जैसा ही है।

Byproduct Stock में "Never counted yet" का क्या मतलब है?

अभी तक उस byproduct की कोई गिनती दर्ज नहीं हुई। ऐप बिना गिनती दर्ज हुए उसे बिकने नहीं देता, इसलिए पहले फ़ोरमैन की असली गिनती "Log new count" से दर्ज कीजिए।

पूरा लेख: Byproduct (पॉलिश, खंडा, भूसी) बेचना और फ़ोरमैन की गिनती →

Byproduct की बिक्री ऐप क्यों रोक देता है?

तीन शर्तें पूरी होनी चाहिए: उसकी गिनती कभी दर्ज हुई हो, स्टॉक में उतना माल हो, और Packing for sales के स्टॉक में पैकिंग के बोरे हों।

पूरा लेख: Byproduct (पॉलिश, खंडा, भूसी) बेचना और फ़ोरमैन की गिनती →

"CMR ke liye taiyar bore" की गिनती क्या है?

Byproduct Stock टैब का एक कार्ड, जिसमें CMR गाड़ी में जाने के इंतज़ार में रखे भरे चावल के बोरों की असली गिनती "Ginti bhariye" से दर्ज होती है। पुरानी गिनतियाँ History में रहती हैं।

Production में Closing स्टॉक कैसे बनता है?

हर माल की पंक्ति में Opening + ख़रीद + बना/पिसा − बिक्री − CMR गया = Closing। असली गोदाम से न मिले तो पहले Opening Balance और Byproduct की गिनती देखिए।

पूरा लेख: Production रिपोर्ट पढ़ना: साल भर का माल का हिसाब →

Production में भूसी का आँकड़ा सटीक है?

नहीं, वह अंदाज़ा है, जो धान का तय प्रतिशत मानकर निकलता है। पूरा Production पन्ना मोटा अंदाज़ा देता है, सटीक नहीं।

पूरा लेख: Production रिपोर्ट पढ़ना: साल भर का माल का हिसाब →

Rice Sampling में कौन से चरण होते हैं?

Husker, Whitener, Silky और Final Rice। हर चरण के चावल का टूट और दाग़ प्रतिशत लिखकर Log Sample दबाइए; समय अपने आप लगता है।

पूरा लेख: Rice Sampling और Quality Report: हर चरण पर टूट और दाग़ कैसे दर्ज करें →

Sorter की रिपोर्ट में क्या लिखते हैं?

सॉर्टर की रिजेक्ट धारा में अच्छे दाने का प्रतिशत। यह जितना कम, उतना बढ़िया। लिखकर Log Sample दबाइए; रिपोर्ट Recent Sorter and Drier Report में दिखती है।

Drier की रिपोर्ट में क्या लिखते हैं?

ड्रायर से निकले दाने की नमी का प्रतिशत, जो नमूने की मशीन में आई हो। लिखकर Log Sample दबाइए। सारी रिपोर्टें Export से PDF में निकलती हैं।

← पिछला 1 · 2