CMR की गाड़ी और lot कैसे बनाएँ: Gate से Log CMR lot तक
छोटा जवाब: Gate पर Take - ले जाएगा और CMR चुनिए, खाली गाड़ी तौलिए, CMR ▸ Dispatch में Details bhariye से lot भरकर Log CMR lot दबाइए, फिर Gate पर भरी (Gross) तौल कीजिए।
Gate पर खाली तौल
- Gate & Weighing में Take - ले जाएगा चुनिए। माल में CMR अपने आप चुन जाता है।
- गाड़ी का नंबर, प्रकार और ड्राइवर भरिए। पार्टी का खाना बंद रहता है, क्योंकि क्रय केंद्र lot में तय होता है।
- पहली तौल खाली गाड़ी की (Tare) कीजिए। CMR की गाड़ी की Sampling नहीं होती। Save पर RST नंबर मिलेगा।
CMR ▸ Dispatch में lot
गाड़ी "Vehicles awaiting CMR lot details" में आ जाती है। कार्ड छोटा रहता है: RST, गाड़ी नंबर, प्रकार और खाली वज़न। Details bhariye दबाने पर फ़ॉर्म खुलता है। एक समय पर एक ही कार्ड खुला रहता है।
- Lot number भरिए। TD हो तो Import from TD Register से जोड़ दीजिए।
- FRK वाला चावल हो तो Fortified पर टिक कीजिए।
- Rice dispatching quantity (क्विंटल) भरिए। बोरे अपने आप भरते हैं (हर क्विंटल के 2)। असली गिनती अलग हो तो बदलिए।
- Gunny type used और Gunny category used वही भरिए जो बोरे classify करते समय थे।
- Dispatch date भरिए। आज की या पहले की, आगे की नहीं।
- Kray kendra भरिए। यही नाम गाड़ी की ledger में पार्टी बनता है।
- Going to which godown / SWC भरिए। CMR में यह ज़रूरी है।
- Log CMR lot दबाइए।
ऐप क्या जाँचता है
- सारे ज़रूरी खाने भरे हैं या नहीं।
- Lot number नया है या नहीं। CMR, Ethanol और TD Register में एक नंबर दो बार नहीं चलता। एक lot पर दो जोड़ी वाली गाड़ियाँ हों तो वे एक नंबर बाँट सकती हैं।
- उस केंद्र के उस प्रकार और श्रेणी के पूरे बोरे ढेर में हैं या नहीं। न हों तो "CMR रुका"।
- Fortified lot में FRK कम हो तो चेतावनी आती है। उसमें Log anyway चुन सकते हैं, गाड़ी रोकी नहीं जाती।
भरी तौल
lot बनते ही गाड़ी Gross तौल की कतार में आ जाती है। Gate & Weighing में चावल लदने के बाद का वज़न किलो में लिखकर Save कीजिए। इसके बाद भाड़ा, उतराई और स्वीकार का काम CMR ▸ Dispatched lots में होता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
CMR की गाड़ी में पहली तौल कौन सी होती है?
खाली गाड़ी की (Tare)। RST नंबर भी उसी पहली तौल पर बनता है। CMR की गाड़ी की Sampling नहीं होती। lot भरने के बाद दूसरी तौल भरी गाड़ी (Gross) की होती है।
CMR lot में Godown / SWC क्यों ज़रूरी है?
CMR का चावल किसी सरकारी गोदाम में उतरता है, इसलिए lot में Going to which godown / SWC भरना ज़रूरी है। खाली हो तो ऐप बताता है कि कौन सा खाना बचा है। Ethanol lot में यह नहीं पूछा जाता।
CMR गाड़ी के कार्ड पर Details bhariye क्या है?
कार्ड छोटा रहता है: RST, गाड़ी नंबर, प्रकार और खाली वज़न। Details bhariye दबाने पर lot का फ़ॉर्म उसी कार्ड में खुलता है। एक समय पर एक ही कार्ड खुला रहता है। बंद करने पर भरी हुई जानकारी बनी रहती है।
CMR lot में Fortified पर कब टिक करें?
जब lot का चावल fortified हो, यानी उसमें FRK मिला हो। तब FRK की खपत lot के हिसाब से गिनी जाती है। FRK का स्टॉक कम हो तो ऐप चेताता है, पर Log anyway से आप आगे बढ़ सकते हैं।
Dispatch date आगे की तारीख़ की डाल सकते हैं?
नहीं। Dispatch date आज की या पहले की तारीख़ ही चलती है। तारीख़ का खाना आज से आगे की तारीख़ नहीं लेता।
CMR lot बनाने के बाद भरी तौल कहाँ होती है?
lot बनते ही गाड़ी Gate & Weighing की Gross Weight Due कतार में आ जाती है। वहाँ चावल लदने के बाद का वज़न किलो में लिखकर Save कीजिए। इसके बाद का काम CMR ▸ Dispatched lots में होता है।
और पढ़िए
बोरा नहीं तो CMR नहीं: CMR रुका का मतलब और क्या करें
क्रय केंद्र के बोरे पूरे न हों तो CMR lot दर्ज नहीं होता। जानिए बोरे का ढेर कैसे भरता है और "CMR रुका" संदेश आए तो क्या करें।
2 मिनट पढ़ने मेंRice MillTD Register क्या है और CMR lot में TD कैसे जोड़ें (Import from TD Register)
TD यानी चावल भेजने की पहले से मिली मंज़ूरी। जानिए Log TD से उसे कैसे दर्ज करें और CMR lot बनाते समय Import from TD Register से कैसे जोड़ें।
3 मिनट पढ़ने मेंRice MillCMR lot Mark accepted कैसे करें: उतराई तारीख़, भाड़ा और Stack No.
गाड़ी गोदाम में उतर गई तो Dispatched lots में उतराई की तारीख़, भाड़ा और Godown/Stack No. भरकर lot को Mark accepted कीजिए।
2 मिनट पढ़ने में