Accounts (बही-खाता) पहली बार शुरू करना और उसका पहला पन्ना
छोटा जवाब: Accounts खोलिए, मिल की पहचान के सवाल (मिल का रूप, GST, return वग़ैरह) और Firm का नाम भरकर Save karo दबाइए। उसके बाद बाक़ी हिस्से खुल जाते हैं।
Accounts क्या है
यह मिल का पूरा बही-खाता है: बिल, ख़र्च, GST, किताबें। यह हर मिल में अपने आप नहीं दिखता, आपकी मिल में चालू होने पर साइडबार में आता है। पहली बार यह सिर्फ़ पहचान के सवाल पूछता है।
पहचान के सवाल
मिल किस रूप में चलती है (जैसे Partnership firm), GST registration कैसा है (Regular या Composition), return कैसे भरते हैं (हर महीने या quarterly), पिछले साल की अंदाज़न बिक्री, कौन-कौन से काम करते हैं (मंडी, CMR, दूसरे राज्य में बिक्री) और कितने लोग नौकरी पर हैं। सब चिप दबाकर चुने जाते हैं। Firm का नाम बिल पर छपता है।
इन्हीं जवाबों से तय होता है कि कौन सी return और कौन से खाते लगेंगे। जवाब बाद में कभी भी बदले जा सकते हैं। दाईं तरफ़ आपके लिए compliance की सूची जवाब बदलते ही बदलती है। यह अंदाज़ा है, CA से मिलाकर ही पक्का मानिए।
ऊपर के हिस्से
Dashboard, Entry (बिल और ख़र्च लिखना), Party Master (पार्टियों की सूची), E-way/Mandi Papers, Compliance (सरकारी तारीख़ें), Account & CA (खाते, stock, किताबें), CA mode (CA के लिए) और Settings।
पहला पन्ना: Aaj ka kaam
- शुरू करने के कदम: Cash और Bank जोड़कर Opening Balance भरना, किताबें शुरू होने की तारीख़, Party Master में पार्टियाँ और पहली entry। सब हो जाने पर यह सूची अपने आप ग़ायब हो जाती है।
- पैसा: कुल कितना लेना बाकी है, कितना देना और इस साल का ख़र्च कितना हुआ।
- आज और अगले 7 दिन: जो सरकारी return या भुगतान इस हफ़्ते देना है।
- E-way / Mandi papers: जो कागज़ अब तक नहीं बने उनकी गिनती।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Lekhavi का Accounts (बही-खाता) हिस्सा क्या है?
यह मिल का पूरा बही-खाता है: बिल, ख़र्च, GST और किताबें। यह हर मिल में अपने आप नहीं दिखता, आपकी मिल में चालू होने पर साइडबार में आता है। पहली बार यह मिल की पहचान के सवाल पूछता है, फिर Dashboard, Entry, Party Master, Compliance, Account & CA, CA mode और Settings खुलते हैं।
Accounts में मिल की पहचान के जवाब बाद में बदल सकते हैं?
हाँ, कभी भी बदले जा सकते हैं। जवाब बदलते ही दाईं तरफ़ आपके लिए compliance की सूची बदल जाती है, ताकि दिखे कि कौन सी return आप पर लागू होगी।
Compliance की तारीख़ें क्या पक्की होती हैं?
नहीं, वे आपकी पहचान के जवाबों से बनी अंदाज़ा सूची हैं। CA से मिलाकर ही पक्का मानिए। हर पंक्ति पर Baaki, Taiyar या Ho gaya चुनकर हालत बदली जाती है।
और पढ़िए
Accounts में Party Master: नई पार्टी जोड़ना
बिल बनाने से पहले पार्टी का नाम, फ़ोन, पता और GSTIN Party Master में दर्ज कीजिए। बिल में नाम चुनते ही सब भर जाता है।
2 मिनट पढ़ने मेंRice MillAccounts में ख़र्च लिखना: Entry → Kharcha
बिजली, मज़दूरी, पेट्रोल जैसा ख़र्च शीर्षक (head) के साथ लिखिए, ताकि लाभ-हानि और GST का हिसाब सही बने।
2 मिनट पढ़ने मेंRice MillAccounts में बिक्री का बिल (Sale Bill) बनाने का फ़ॉर्म
Sale Bill के हिस्से: तारीख़, कर का प्रकार, ख़रीदार, RST नंबर, गाड़ी और ट्रांसपोर्ट, और Bill generate kijiye।
2 मिनट पढ़ने में