Lekhavi

Rice Mill: CMR, TD, बोरा और Ethanol

61 सवाल-जवाब · पन्ना 1/3।

CMR में TD क्या होती है?

TD सरकारी मंज़ूरी है कि इतना चावल इस क्रय केंद्र को जाएगा। इसे गाड़ी तय होने से पहले ही TD Register में दर्ज किया जा सकता है। असली dispatch उससे जुड़कर उसका बाकी (balance) घटाते हैं।

पूरा लेख: TD Register क्या है और CMR lot में TD कैसे जोड़ें (Import from TD Register) →

Log TD का बटन क्यों नहीं दब रहा?

Log TD तभी दबता है जब Lot No., Quantity, Kray Kendra, Date issued, Gunny category और Godown / SWC सब भरे हों। इनमें से एक भी खाली हो तो बटन बंद रहता है। गाड़ी का नंबर और ड्राइवर भरना ज़रूरी नहीं।

पूरा लेख: TD Register क्या है और CMR lot में TD कैसे जोड़ें (Import from TD Register) →

TD में बोरे अपने आप कैसे भरते हैं?

Quantity भरते ही Bags भर जाते हैं, 50 किलो का एक बोरा। जैसे 290 क्विंटल पर 580 बोरे। TD में कुछ और लिखा हो तो आप बदल सकते हैं। Bags खाली छोड़ें तो उस TD का बोरों का balance नहीं दिखता।

CMR lot में Import from TD Register क्या करता है?

lot फ़ॉर्म में TD चुनने पर Lot No., Kray Kendra और Godown भर जाते हैं, अगर वे खाली थे। बोरे का प्रकार और Fortified हमेशा TD से आते हैं, और वज़न भी TD के बचे वज़न से भर जाता है अगर खाली था। गाड़ी का विवरण नहीं बदलता।

पूरा लेख: TD Register क्या है और CMR lot में TD कैसे जोड़ें (Import from TD Register) →

TD की Date issued आगे की तारीख़ की क्यों नहीं डाल सकते?

TD जारी होने की तारीख़ आज की या पहले की ही चलती है, आगे की नहीं। फ़ॉर्म की तारीख़ का खाना आज से आगे नहीं जाने देता। मंज़ूरी मिल चुकी है तभी TD दर्ज होती है।

एक TD पर दो गाड़ियाँ जानी हों तो क्या करें?

Log TD फ़ॉर्म में "Second vehicle on this TD" पर टिक कीजिए और दूसरी गाड़ी का नंबर और ड्राइवर भरिए। TD एक ही रहती है, एक lot नंबर और एक मंज़ूर मात्रा।

TD का बचा हुआ (balance) कहाँ दिखता है?

CMR ▸ TD Register की TD Entries सूची में हर TD पर ISSUED, DISPATCHED और BALANCE दिखते हैं। बोरे भरे हों तो बोरों के भी तीन आँकड़े आते हैं। ऊपर "TD in hand" में बाकी बचा कुल काम दिखता है।

TD के बचे वज़न से ज़्यादा चावल भेजा जाए तो क्या होगा?

lot बनाते समय ऐप पूछता है कि इतना वज़न TD में बचे वज़न से ज़्यादा है, "Dispatch anyway?" आप चाहें तो आगे बढ़ सकते हैं या Cancel कर सकते हैं। ऐप रोकता नहीं, सिर्फ़ चेताता है।

CMR lot में "CMR रुका" क्यों आता है?

क्योंकि उस क्रय केंद्र (या उसकी agency) के उस प्रकार और श्रेणी के पूरे बोरे ढेर में नहीं हैं। संदेश में ढेर का नाम और उपलब्ध बोरे लिखे होते हैं। पहले बोरे classify या Opening Balance में दर्ज कीजिए, या lot के बोरे घटाइए।

पूरा लेख: बोरा नहीं तो CMR नहीं: CMR रुका का मतलब और क्या करें →

CMR के बोरों का ढेर कैसे भरता है?

दो तरीके हैं। बोरे की गाड़ी तौलकर Bora ▸ Vehicles to classify में CMR delivery gunny चुनिए, या Opening Balance में CMR bora की पंक्ति जोड़िए। CMR lot बनाने पर उसके बोरे इसी ढेर से घटते हैं।

पूरा लेख: बोरा नहीं तो CMR नहीं: CMR रुका का मतलब और क्या करें →

बोरे classify करते समय Agency में Other क्यों चुनें?

PCF, UPCU, UPSS, NAFED और NCCF के केंद्रों का बोरा-ढेर agency के नाम पर साझा गिना जाता है। Other का मतलब है कि इस केंद्र का अपना अलग ढेर है, किसी से साझा नहीं। नए केंद्र का नाम पहली बार लिखने पर ऐप यह पूछता है।

पूरा लेख: बोरा नहीं तो CMR नहीं: CMR रुका का मतलब और क्या करें →

बोरे की श्रेणी (Category) lot में वही क्यों लिखनी पड़ती है?

CMR के बोरे प्रकार और श्रेणी दोनों से गिने जाते हैं। lot में श्रेणी अलग लिखी तो ऐप को ढेर में बोरे नहीं मिलेंगे और "CMR रुका" आएगा। श्रेणी सीज़न के हिसाब से लिखिए, जैसे KMS 2025-26।

रद्द हुए CMR lot के बोरे वापस मिलते हैं?

हाँ। Rejected lot के बोरे ढेर के इस्तेमाल में नहीं गिने जाते, यानी उस केंद्र के ढेर में वापस गिने जाते हैं। इसलिए दोबारा नया lot बन सकता है।

पूरा लेख: CMR lot Mark rejected: गोदाम चावल न ले तो क्या करें →

बोरे की गाड़ी तौलने के बाद classify कहाँ करें?

Bora टैब में Vehicles to classify पर। तौल पूरी हुई बोरे की गाड़ियाँ वहाँ इंतज़ार करती हैं और टैब के नाम पर गिनती का निशान लगा रहता है। वहाँ मक़सद, केंद्र, श्रेणी और बोरे भरकर Save classification दबाइए।

पूरा लेख: बोरे की गाड़ी Classify करना: CMR delivery gunny कैसे दर्ज करें →

बोरे classify करने के तीन मक़सद कौन से हैं?

Paddy purchase gunny (धान ख़रीद के बोरे), CMR delivery gunny (क्रय केंद्र को चावल भेजने के बोरे) और Packing for sales (बिक्री की पैकिंग के बोरे)। Ethanol नियम चालू मिल में एक चौथा बटन Broken Rice — Ethanol delivery gunny भी आता है। CMR का ढेर बनाने के लिए CMR delivery gunny चुनिए।

पूरा लेख: बोरे की गाड़ी Classify करना: CMR delivery gunny कैसे दर्ज करें →

क्या CMR के बोरों का दाम लगता है?

नहीं। CMR के बोरों का दाम नहीं होता। classify के बाद गाड़ी का भाड़ा आदि भरने के लिए वह Parcha में भेज दी जाती है।

पूरा लेख: बोरे की गाड़ी Classify करना: CMR delivery gunny कैसे दर्ज करें →

बोरे की गाड़ी में Sampling होती है क्या?

नहीं। Gunny - बोरा चुनने पर गाड़ी सीधे तौल पर जाती है। बोरे किस काम के हैं यह बाद में Bora टैब में classify करके तय होता है।

CMR की गाड़ी में पहली तौल कौन सी होती है?

खाली गाड़ी की (Tare)। RST नंबर भी उसी पहली तौल पर बनता है। CMR की गाड़ी की Sampling नहीं होती। lot भरने के बाद दूसरी तौल भरी गाड़ी (Gross) की होती है।

पूरा लेख: CMR की गाड़ी और lot कैसे बनाएँ: Gate से Log CMR lot तक →

CMR lot में Godown / SWC क्यों ज़रूरी है?

CMR का चावल किसी सरकारी गोदाम में उतरता है, इसलिए lot में Going to which godown / SWC भरना ज़रूरी है। खाली हो तो ऐप बताता है कि कौन सा खाना बचा है। Ethanol lot में यह नहीं पूछा जाता।

पूरा लेख: CMR की गाड़ी और lot कैसे बनाएँ: Gate से Log CMR lot तक →

CMR गाड़ी के कार्ड पर Details bhariye क्या है?

कार्ड छोटा रहता है: RST, गाड़ी नंबर, प्रकार और खाली वज़न। Details bhariye दबाने पर lot का फ़ॉर्म उसी कार्ड में खुलता है। एक समय पर एक ही कार्ड खुला रहता है। बंद करने पर भरी हुई जानकारी बनी रहती है।

पूरा लेख: CMR की गाड़ी और lot कैसे बनाएँ: Gate से Log CMR lot तक →

CMR lot में Fortified पर कब टिक करें?

जब lot का चावल fortified हो, यानी उसमें FRK मिला हो। तब FRK की खपत lot के हिसाब से गिनी जाती है। FRK का स्टॉक कम हो तो ऐप चेताता है, पर Log anyway से आप आगे बढ़ सकते हैं।

पूरा लेख: CMR की गाड़ी और lot कैसे बनाएँ: Gate से Log CMR lot तक →

Dispatch date आगे की तारीख़ की डाल सकते हैं?

नहीं। Dispatch date आज की या पहले की तारीख़ ही चलती है। तारीख़ का खाना आज से आगे की तारीख़ नहीं लेता।

CMR lot बनाने के बाद भरी तौल कहाँ होती है?

lot बनते ही गाड़ी Gate & Weighing की Gross Weight Due कतार में आ जाती है। वहाँ चावल लदने के बाद का वज़न किलो में लिखकर Save कीजिए। इसके बाद का काम CMR ▸ Dispatched lots में होता है।

पूरा लेख: CMR की गाड़ी और lot कैसे बनाएँ: Gate से Log CMR lot तक →

CMR lot में बोरे अपने आप 2 प्रति क्विंटल क्यों भरते हैं?

ऐप 50 किलो प्रति बोरा मानता है, यानी हर क्विंटल के 2 बोरे। 290 क्विंटल पर 580 बोरे। असली गिनती अलग हो तो Bags का खाना बदल सकते हैं, पर ढेर में उतने ही बोरे होने चाहिए।

1 · 2 · 3 अगला →