Lekhavi

Rice Mill: शुरुआत, सेटिंग और गोदाम

70 सवाल-जवाब · पन्ना 1/3।

Store में सामान का नाम कैसे लिखें?

ऐसा नाम जो बाद में पहचान में आए, और एक ही सामान हमेशा एक ही नाम से। वरना उसका स्टॉक दो हिस्सों में बँट जाएगा।

पूरा लेख: Store: सामान जोड़ना, देना, वापस लेना और Scrap करना →

Store में सामान की इकाई (LTR, KG आदि) कहाँ से आती है?

Master Config के "Store units" से। सूची में नई इकाई चाहिए तो वहीं जोड़ी जाती है।

Store से सामान किसी को देने पर क्या करें?

Issue challan बनाइए। स्टॉक उतना घट जाता है और पता रहता है कि किसने क्या लिया। छापनी हो तो Print, वरना Skip; चालान दोनों हालत में बन जाता है।

पूरा लेख: Store: सामान जोड़ना, देना, वापस लेना और Scrap करना →

दिया हुआ सामान वापस आए तो?

Return Challan से लौटाइए। आख़िरी बार जिसने लिया था उसका नाम अपने आप भर जाता है। सामान स्टॉक में जुड़ता है और बाहर बचा सामान घटता है।

पूरा लेख: Store: सामान जोड़ना, देना, वापस लेना और Scrap करना →

जला या टूटा सामान स्टॉक से कैसे हटाएँ?

Scrap में उसकी इकाई चुनिए, वजह लिखिए और Log scrap दबाइए। सामान स्टॉक से घट जाता है और बेकार वाली सूची में चढ़ता है।

पूरा लेख: Store: सामान जोड़ना, देना, वापस लेना और Scrap करना →

Mill Profile में भरा नाम कहाँ-कहाँ दिखता है?

मिल का नाम ऐप की ऊपरी पट्टी में दिखता है और छपने वाले कागज़ों पर भी जाता है। Save mill profile दबाते ही पट्टी में नाम बदल जाता है।

पूरा लेख: Mill Profile कैसे भरें: नाम, पता, GSTIN और लोगो →

Mill Profile में GSTIN क्यों सही भरना चाहिए?

Accounts में GST की file बनाने के लिए मिल का GSTIN सही होना ज़रूरी है। इसलिए Mill Profile में इसे ध्यान से भरिए।

पूरा लेख: Mill Profile कैसे भरें: नाम, पता, GSTIN और लोगो →

क्या मिल का लोगो और PAN, Udyam जैसे लाइसेंस भरना ज़रूरी है?

नहीं, ये ज़रूरी नहीं हैं। लोगो की फ़ोटो अपने आप छोटी हो जाती है, और PAN, Food License, Udyam/MSME जैसे नंबर या अपने Custom fields चाहें तो जोड़िए।

पूरा लेख: Mill Profile कैसे भरें: नाम, पता, GSTIN और लोगो →

Opening Balance क्यों भरना पड़ता है?

ऐप का हिसाब गेट पर आए माल से बनता है, पर शुरुआत के दिन गोदाम में पड़ा माल किसी गेट से नहीं आया। उसे एक बार Opening Balance में बताइए, वरना पहली बिक्री स्टॉक को माइनस कर देती है।

पूरा लेख: Opening Balance: शुरुआत की तारीख़, धान और चावल कैसे दर्ज करें →

Opening Balance की तारीख़ कौन सी रखें?

वही दिन जब मिल ने ऐप शुरू किया, असली दिन, 1 अप्रैल नहीं। नीचे की सारी opening entry इसी तारीख़ पर दर्ज होती हैं।

पूरा लेख: Opening Balance: शुरुआत की तारीख़, धान और चावल कैसे दर्ज करें →

Opening की भरी हुई पंक्ति दोबारा Save करूँ तो क्या होगा?

ऐप Ye pehle se bhara hua hai दिखाकर रोकता है। Log anyway दबाने पर वही पंक्ति बदल जाती है, नई नहीं बनती। पुराना अंक सही था तो Leave दबाइए।

पूरा लेख: Opening Balance: शुरुआत की तारीख़, धान और चावल कैसे दर्ज करें →

Opening में FRK बोरों में भरें या क्विंटल में?

क्विंटल में। बाकी byproduct की माप बोरों में है, पर FRK आटे की तरह तौलकर मिलता है और बोरों में गिना नहीं जाता। FRK उसी उपोत्पाद कार्ड में है।

पूरा लेख: Opening Balance: byproduct, FRK, भरे बोरे, स्टोर, online धान और नक़दी →

गल्ले की नक़दी का Opening कहाँ भरें और वह कहाँ दिखती है?

Opening Balance के सबसे नीचे वाले नक़दी के कार्ड में। वही रक़म Cash-Bank के Open में दिखती है और भुगतान पर Balance kam hai की चेतावनी उसी से सही आती है।

पूरा लेख: Opening Balance: byproduct, FRK, भरे बोरे, स्टोर, online धान और नक़दी →

Opening में स्टोर का सामान एक ही नाम से क्यों लिखें?

क्योंकि वहाँ का नाम और इकाई Store Inventory के साथ एक ही सूची में जुड़ते हैं। एक सामान अलग-अलग नामों से लिखा तो वह अलग सामान गिना जाएगा।

पूरा लेख: Opening Balance: byproduct, FRK, भरे बोरे, स्टोर, online धान और नक़दी →

Opening में online धान लिखने पर Due CMR कैसे बनता है?

आपको सिर्फ़ हर क्रय केंद्र से अब तक मिला online धान क्विंटल में लिखना है। उस पर कितना CMR देना बनता है, यह ऐप ख़ुद निकालता है।

पूरा लेख: Opening Balance: byproduct, FRK, भरे बोरे, स्टोर, online धान और नक़दी →

Opening Balance में Dena और Lena का क्या मतलब है?

Dena यानी मिल को उसे देना है। Lena यानी मिल को उससे लेना है। ग़लत चुना तो हिसाब उल्टा चढ़ेगा, इसलिए Save से पहले एक बार जाँच लीजिए।

पूरा लेख: Opening Balance: पार्टी, ट्रक, कर्मचारी, मज़दूर और दलाल का पुराना बाकी →

Opening में पार्टी का नाम सूची से क्यों चुनें, नया क्यों न लिखें?

नया नाम लिखने पर वही आदमी दो बार बन सकता है और उसका हिसाब बँट जाएगा। इसलिए सूची से पुराना नाम चुनना बेहतर है।

पूरा लेख: Opening Balance: पार्टी, ट्रक, कर्मचारी, मज़दूर और दलाल का पुराना बाकी →

दलाल को एडवांस दिया हो तो Opening में Dena चुनूँ या Lena?

Lena चुनिए। एडवांस दिया हुआ पैसा मिल को दलाल से लेना है।

पूरा लेख: Opening Balance: पार्टी, ट्रक, कर्मचारी, मज़दूर और दलाल का पुराना बाकी →

CMR बोरे की Agency में Other कब लिखें?

PCF, UPCU, UPSS, NAFED, NCCF के केंद्रों के बोरे agency के नाम पर साझा गिने जाते हैं। बाकी सब केंद्र (जैसे SMI) का अपना अलग ढेर होता है, उनके लिए Other लिखिए।

पूरा लेख: Opening Balance में CMR के बोरे कैसे दर्ज करें →

Opening में बोरे की कौन सी तीन किस्में हैं?

Dhaan bora (धान के लेन-देन के बोरे), CMR bora (क्रय केंद्रों के बोरे) और Packing for sales (बिक्री की पैकिंग के बोरे)। हर किस्म की पंक्तियाँ अलग जोड़ी जाती हैं।

पूरा लेख: Opening Balance में CMR के बोरे कैसे दर्ज करें →

CMR बोरे की Category में क्या लिखें?

सीज़न के हिसाब से श्रेणी, जैसे KMS 2025-26। CMR का lot बनाते वक़्त यही श्रेणी लिखनी होगी, इसलिए दोनों जगह एक जैसी रखिए।

पूरा लेख: Opening Balance में CMR के बोरे कैसे दर्ज करें →

RST नंबर गाड़ी को कब मिलता है?

गाड़ी की पहली तौल पर। इसलिए गेट से या Sampling में लौटा दी गई गाड़ी कोई RST नंबर खर्च नहीं करती।

पूरा लेख: RST नंबर की रसीद-बही शुरू करना: पुराने नंबर से आगे चलाइए →

क्या सीज़न के बीच में RST नंबर बदल सकते हैं?

ऐप रोकता नहीं, पर चेतावनी दिखाकर पूछता है क्योंकि बीच सीज़न में नंबर बदलना गड़बड़ कर सकता है। इसे सीज़न में एक ही बार, शुरुआत में तय कीजिए।

पूरा लेख: RST नंबर की रसीद-बही शुरू करना: पुराने नंबर से आगे चलाइए →

RST नंबर पुरानी रसीद-बही से आगे कैसे चलाएँ?

Master Config के RST कार्ड में पुरानी बही का अगला नंबर लिखकर Set next RST No. दबाइए। जो लिखेंगे वही अगली तौली गई गाड़ी को मिलेगा।

पूरा लेख: RST नंबर की रसीद-बही शुरू करना: पुराने नंबर से आगे चलाइए →

बैंक की शुरुआती रक़म कहाँ भरें?

बैंक जोड़ने वाले कार्ड में नहीं। बैंक जुड़ने के बाद बैंक का शुरुआती बाकी Opening Balance वाले पन्ने से भरा जाता है।

पूरा लेख: बैंक खाता कैसे जोड़ें: भुगतान के Mode में Cash के साथ बैंक →

1 · 2 · 3 अगला →