Pharmacy PC: बिलिंग और ग्राहक
37 सवाल-जवाब · पन्ना 2/2।
Drawer गिनने पर कम या ज़्यादा निकला तो क्या करें?
App गिनती लिखते ही बताता है कि कितना कम या ज़्यादा है; कारण पता हो तो note लिखिए। दिन बंद करने के बाद "Record the difference as a cash entry" से किताब को drawer के बराबर कर सकते हैं।
Dashboard की Nearest expiry में लाल और पीले का क्या मतलब है?
लाल का मतलब 30 दिन के भीतर expire या निकल चुका। भूरा-पीला (amber) का मतलब 90 दिन के भीतर। बाक़ी batch धूसर रंग में दिखते हैं।
पूरा लेख: Dashboard कैसे पढ़ें: आज की बिक्री, expiry और ज़रूरी काम →
Dashboard के आँकड़े किस अवधि के हैं?
Today's sales और Bills today आज के हैं। Cash in hand आज तक की कुल नकदी है। Expiring in 30 days उन batch की गिनती है जिनमें माल बचा है और expiry 30 दिन में है या निकल चुकी है। Needs attention की ज़्यादातर पंक्तियाँ वह screen खोल देती हैं जहाँ बात ठीक होती है।
पूरा लेख: Dashboard कैसे पढ़ें: आज की बिक्री, expiry और ज़रूरी काम →
Ledger में क्या-क्या दिखता है?
बिक्री, खरीद, return, credit note और write-off, हर एक के number, तारीख़, पक्ष और रक़म के साथ। All, Sales, Purchases और Returns and write-offs बटन से प्रकार छाँटा जा सकता है।
पूरा लेख: Ledger में कोई भी बिल या खरीद खोजें और reprint करें →
Ledger के ऊपर के योग किसके हैं?
ठीक उन्हीं पंक्तियों के जो आपके filter और तारीख़ से मेल खाती हैं। इससे जवाब मिल जाता है कि इस ग्राहक को इस महीने कितना बेचा।
पूरा लेख: Ledger में कोई भी बिल या खरीद खोजें और reprint करें →
Customers में "Deactivate" का क्या मतलब है?
यह ग्राहक को Billing की सूचियों से हटा देता है पर उसका इतिहास नहीं मिटाता; "Activate" से वापस ला सकते हैं। Edit सिर्फ़ नाम या फ़ोन बदलता है।
पूरा लेख: ग्राहक जोड़ें और उसका statement देखें: कितना बाक़ी है →
ग्राहक के Balance में लाल और हरे का मतलब?
लाल Balance का मतलब ग्राहक पर आपका पैसा बाक़ी है। हरे का मतलब ग्राहक का पैसा आपके पास जमा है (जैसे Keep as credit)।
पूरा लेख: ग्राहक जोड़ें और उसका statement देखें: कितना बाक़ी है →
ग्राहक का statement बाहर भेजा जा सकता है?
Statement में हर बिल, भुगतान और return तारीख़ के क्रम में चलते balance के साथ दिखता है, और उसके Export बटन से वही सूची फ़ाइल (Excel या PDF) में निकलती है।
पूरा लेख: ग्राहक जोड़ें और उसका statement देखें: कितना बाक़ी है →
Distributor जोड़ते समय कौन सी जानकारी अनिवार्य है?
Name, Phone और GSTIN (तीनों पर तारा है)। Drug licence no. वैकल्पिक है।
पूरा लेख: Distributor कैसे जोड़ें: GSTIN, phone और licence →
Distributors की list में Balance का क्या मतलब है?
यह दिखाता है कि आप हर distributor को कितना देते हैं। नाम पर click करने से उसके invoice, भुगतान और credit note का statement खुलता है।
पूरा लेख: Distributor कैसे जोड़ें: GSTIN, phone और licence →
Profit & loss में Revenue का मतलब क्या है?
Revenue received यानी अवधि में सच में मिला पैसा, न कि जितना बिल बना। उसमें से बिकी दवा की लागत (Cost of goods sold) और Expenses घटते हैं और जो बचे वह Net profit है। शेल्फ़ पर बिना बिका stock नुक़सान नहीं गिना जाता।
Financial year बदलने पर Accounts के कौन से आँकड़े बदलते हैं?
"Money in and out" और "Profit & loss" बदलते हैं (Value of stock हमेशा आज का रहता है)। ऊपर के "Where things stand" कुल आज तक के हैं, वे नहीं बदलते। बाएँ menu में All time चुनने का विकल्प भी है।