Distributor का माल receive करें: invoice, batch, expiry और free packs
छोटा जवाब: Purchases की history में "Awaiting goods" वाली लाइन पर Receive दबाइए, invoice जैसा छपा है वैसा भरिए (invoice नंबर, Net payable, हर लाइन का batch, expiry, MRP, rate) और Confirm receipt दबाइए। Stock चढ़ता है और invoice की रकम बकाया बनती है।
Invoice जैसा छपा है वैसा
Receive की खिड़की में distributor का invoice उतारा जाता है। Free packs stock में तो जुड़ते हैं पर उनका पैसा नहीं लगता। Quantity वही भरिए जिसका invoice में पैसा लगा है और Free के डिब्बे में अलग से मिले मुफ़्त packs।
कदम
- Purchases की history में "Awaiting goods" वाली लाइन पर Receive दबाइए।
- Invoice no. भरिए। उसी distributor का वही नंबर पहले दर्ज हो चुका हो तो app चेतावनी देता है। फिर भी दर्ज करना हो तो "Record it anyway", जाँचना हो तो "Let me check"।
- Net payable में invoice के नीचे की अंतिम रकम भरिए। बकाया यही रकम बनती है, app का अपना जोड़ नहीं। दोनों में फ़र्क़ हो तो save के बाद app संदेश में दोनों रकम बताता है।
- चाहें तो Attach supplier bill से supplier के bill की फ़ोटो order के साथ रख दीजिए। यह ज़रूरी नहीं है।
- हर लाइन में Batch number, Exp (जैसे 06/28), Qty, Free, MRP, Rate (एक pack का भाव), Disc% और GST% भरिए। GST% खाली छोड़ें तो दवाई की अपनी दर लगती है। Rack भी लिख सकते हैं।
- नीचे दिखे कुल जोड़ को invoice से मिलाइए और Confirm receipt दबाइए।
ध्यान रखें
- App उसी लाइन में चेतावनी लिखता है: expiry पहले ही बीत चुकी हो ("Already expired — this cannot be sold, only returned"), rate MRP से ऊपर हो ("check the decimal"), या बाक़ी बचे order से ज़्यादा माल भरा हो। ये चेतावनी हैं, रोक नहीं।
- माल का कुछ हिस्सा ही आया हो तो भरा हुआ हिस्सा चढ़ता है और order "Partly received" रहता है; बाक़ी के लिए "Receive the rest" दबाते हैं।
- चढ़ा हुआ माल बाद में View entries से देखा जा सकता है। रकम Accounts में "Pending to distributors" में दिखती है।
- Distributor को पैसा चुकाने के लिए उसी लाइन का Pay (या Accounts का Pay) इस्तेमाल होता है; Pay उसे दिखता है जिसके पास Accounts में Edit का अधिकार हो।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Receive में Net payable कौन सी रकम भरें?
Invoice के नीचे की अंतिम रकम। बकाया वही दर्ज होती है, app का अपना जोड़ नहीं। दोनों में फ़र्क़ हो तो save के बाद app संदेश में दोनों रकम बताता है।
Invoice में free packs मिले हों तो Receive में कैसे भरें?
Quantity में सिर्फ़ वे packs भरिए जिनका invoice में पैसा लगा है, और Free वाले डिब्बे में मुफ़्त packs। Free packs stock में जुड़ते हैं पर उनका पैसा बकाये में नहीं जुड़ता। Inventory में ऐसे batch पर "incl. N free" लिखा दिखता है।
Invoice नंबर पर "पहले से दर्ज" की चेतावनी आए तो क्या करें?
App बताता है कि इसी distributor का वही invoice नंबर पहले दर्ज है। देख लीजिए कि कहीं वही माल दोबारा तो नहीं चढ़ रहा। सही हो तो "Record it anyway" दबाइए, वरना "Let me check"।
Order का आधा माल ही आया तो Receive कैसे करें?
जितना आया उतना भरकर Confirm receipt दबाइए। Order "Partly received" रहता है और बचे packs की गिनती लिखी रहती है। बाक़ी माल आने पर उसी लाइन पर "Receive the rest" दबाइए।
और पढ़िए
Distributor को purchase order कैसे बनाएँ
Purchases में New purchase order से distributor और दवाइयाँ चुनकर packs की गिनती भरिए। Order पर भाव नहीं होते; भाव invoice से आते हैं।
2 मिनट पढ़ने मेंPharmacy PC softwareबिना order के माल आ गया: Goods arrived without an order
Rep अचानक माल और invoice लेकर आए तो Purchases में "Goods arrived without an order" से उसे बिना purchase order बनाए stock में चढ़ाइए।
2 मिनट पढ़ने मेंPharmacy PC softwareInventory में expiry के रंग, low stock और खोज का इस्तेमाल
Inventory में expiry 90 दिन में भूरी-पीली (amber) और 30 दिन में लाल दिखती है; 5 packs से कम माल कैसे देखें, खोज और Export कैसे करें।
2 मिनट पढ़ने में