Rice Mill: पार्टी, खाता और भुगतान
42 सवाल-जवाब · पन्ना 2/2।
Dashboard पर नक़दी लाल क्यों दिखती है?
लाल का मतलब है या तो गल्ले से ज़्यादा पैसा निकल गया दर्ज है, या शुरुआती नक़दी भरी ही नहीं गई। Opening Balance में Cash और Cash-Bank की entries जाँचिए।
Dashboard का धान stock असली गोदाम से क्यों नहीं मिलता?
वह किताबी आँकड़ा है: ख़रीदा − दराई में गया − बिका। नीचे उसका हिसाब लिखा होता है, जैसे 112 − 0 − 0 = 112। उसे गोदाम की असली गिनती से मिलाते रहिए।
Daily Report का PDF कहाँ से निकलता है?
Dashboard के ऊपर वाले CMR कार्ड में दो बटन हैं: Daily Report - Paddy और Daily Report - CMR। बटन दबाते ही PDF बनकर उतर जाता है।
पूरा लेख: Daily Report PDF: रोज़ का Paddy और CMR का काग़ज़ →
Daily Report - CMR में lot की गिनती कैसे बनती है?
Master Config में तय किए standard lot size से। वहाँ lot size बदलेंगे तो रिपोर्ट की गिनती भी उसी के हिसाब से निकलेगी।
पूरा लेख: Daily Report PDF: रोज़ का Paddy और CMR का काग़ज़ →
पार्टी को अपना हिसाब देखने का code कैसे मिलता है?
Directory में उसकी पंक्ति पर हिसाब ka code दबाइए। बड़े अंकों का code पार्टी को भेजिए, जो उस पर लिखी आख़िरी तारीख़ तक (अगली 31 March) और सिर्फ़ एक बार चलता है। पार्टी वेबसाइट पर अपना हिसाब देखें से code डालकर अपना PIN बनाती है।
पूरा लेख: पार्टी को अपना हिसाब ख़ुद देखने का code कैसे दें →
Directory में किसी पार्टी के आगे code का बटन क्यों नहीं दिखता?
कोड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है, इसलिए जिस नाम के आगे मोबाइल नहीं है उसके आगे बटन नहीं आता। पहले Add details से मोबाइल जोड़िए। यह सुविधा केवल उन मिलों में है जिनके लिए Party hisaab चालू है।
पूरा लेख: पार्टी को अपना हिसाब ख़ुद देखने का code कैसे दें →
Activation code खो गया तो क्या करें?
वह दोबारा नहीं दिखता। हिसाब ka code दबाकर नया code बनाइए और पार्टी को भेजिए।
पूरा लेख: पार्टी को अपना हिसाब ख़ुद देखने का code कैसे दें →
Directory में Code nahi, Chalu, Lock और Expire का क्या मतलब है?
Code nahi: अभी code दिया नहीं। Chalu: code चल रहा है। Lock: बार-बार ग़लत PIN से बंद हुआ। Expire: समय निकल गया। ऊपर के बटनों में हर हालत की गिनती दिखती है।
पूरा लेख: पार्टी को अपना हिसाब ख़ुद देखने का code कैसे दें →
Biometric entry पार्टी के किस पर्चे में जुड़ती है?
पार्टी के सबसे पुराने बाकी पर्चे में अपने आप, आपको पर्चा चुनना नहीं पड़ता। दर्ज होते ही पार्टी का बाकी घट जाता है। यह पन्ना सिर्फ़ क्रय केंद्र के बायोमेट्रिक रास्ते वाली मिलों के काम का है।
पूरा लेख: Biometric: क्रय केंद्र पर किसान की ख़रीद कैसे दर्ज करें →
Lekhavi का Accounts (बही-खाता) हिस्सा क्या है?
यह मिल का पूरा बही-खाता है: बिल, ख़र्च, GST और किताबें। यह हर मिल में अपने आप नहीं दिखता, आपकी मिल में चालू होने पर साइडबार में आता है। पहली बार यह मिल की पहचान के सवाल पूछता है, फिर Dashboard, Entry, Party Master, Compliance, Account & CA, CA mode और Settings खुलते हैं।
पूरा लेख: Accounts (बही-खाता) पहली बार शुरू करना और उसका पहला पन्ना →
Accounts में मिल की पहचान के जवाब बाद में बदल सकते हैं?
हाँ, कभी भी बदले जा सकते हैं। जवाब बदलते ही दाईं तरफ़ आपके लिए compliance की सूची बदल जाती है, ताकि दिखे कि कौन सी return आप पर लागू होगी।
पूरा लेख: Accounts (बही-खाता) पहली बार शुरू करना और उसका पहला पन्ना →
Compliance की तारीख़ें क्या पक्की होती हैं?
नहीं, वे आपकी पहचान के जवाबों से बनी अंदाज़ा सूची हैं। CA से मिलाकर ही पक्का मानिए। हर पंक्ति पर Baaki, Taiyar या Ho gaya चुनकर हालत बदली जाती है।
पूरा लेख: Accounts (बही-खाता) पहली बार शुरू करना और उसका पहला पन्ना →
Party Master में पार्टी पहले से क्यों जोड़ें?
ताकि बिल बनाते वक़्त नाम लिखते ही पार्टी सुझाव में आए और पता, GSTIN, राज्य अपने आप भर जाएँ। GST वाली पार्टी के लिए GSTIN ज़रूरी है, किसान के लिए गाँव और मोबाइल।
Party Master के “Adhoori” बटन में क्या आता है?
वे पार्टियाँ जिनमें फ़ोन, पता या ज़रूरी GSTIN छूटा है। उन्हें खोलकर जानकारी पूरी कर लीजिए।
Accounts के Kharcha में Head की सूची में अपना शीर्षक कैसे जोड़ें?
Accounts के Settings में Kharche ki kism में अपने नए शीर्षक जोड़ सकते हैं। शीर्षक से तय होता है कि ख़र्च सीधा (direct) है या अप्रत्यक्ष।
Generate हो चुका बिल बदला जा सकता है?
नहीं। Bill generate kijiye दबाने पर बिल पक्का हो जाता है और उसे बदला नहीं जा सकता। भाव, मात्रा या वापसी की ग़लती Credit/Debit Note से सुधारी जाती है। अधूरा बिल रखने के लिए Draft save है।
पूरा लेख: Accounts में बिक्री का बिल (Sale Bill) बनाने का फ़ॉर्म →
Sale Bill में माल चुनने की सूची ख़ाली क्यों है?
Accounts के Settings की Maal ki list भरी होनी चाहिए, तभी बिल में माल चुनने की सूची मिलती है। बिल बनाने से पहले उसे भर लीजिए।
पूरा लेख: Accounts में बिक्री का बिल (Sale Bill) बनाने का फ़ॉर्म →