Pharmacy PC: stock, expiry और वापसी
42 सवाल-जवाब · पन्ना 1/2।
कितने दिन में expire होने वाली दवाई distributor को वापस कर सकते हैं?
Returns स्क्रीन पर वे पूरे packs आते हैं जो 90 दिन के अंदर expire होंगे या पहले ही expire हो चुके हैं, और जो उसी distributor से ख़रीदे गए हैं जिसका नाम आपने चुना। यह 90 दिन की सीमा app की सूची की है; distributor अपनी शर्त अलग रख सकता है।
पूरा लेख: Expiry दवाई distributor को वापस कैसे करें: exchange या credit →
Return में Fresh stock (exchange) और Credit on the account में क्या फ़र्क़ है?
Exchange में वही दवाई नई expiry के साथ लौटती है और कोई पैसा नहीं हिलता। Credit में distributor के पास आपका बकाया घटता है, पर तभी जब आप उसका credit note Record credit note से दर्ज करें।
पूरा लेख: Expiry दवाई distributor को वापस कैसे करें: exchange या credit →
Returns में मेरा batch distributor के नीचे क्यों नहीं दिख रहा?
तीन कारण हो सकते हैं: batch पर इस distributor का नाम नहीं है, उसकी expiry 90 दिन से दूर है, या उसमें सिर्फ़ खुली गोलियाँ बची हैं (पूरा pack नहीं)। Expire हो चुके बिना नाम के batch पर Dashboard की "name them" लाइन से distributor का नाम दर्ज करें।
पूरा लेख: Expiry दवाई distributor को वापस कैसे करें: exchange या credit →
Return के credit की रकम app कैसे निकालता है? क्या बदल सकते हैं?
रकम आपकी ख़रीद के भाव से, छूट घटाकर और GST जोड़कर निकलती है, MRP से नहीं। Distributor कम credit दे तो हर लाइन की रकम बदल सकते हैं। रकम उन packs के MRP मूल्य से ऊपर नहीं जा सकती।
पूरा लेख: Expiry दवाई distributor को वापस कैसे करें: exchange या credit →
"batch expire in 30 days" वाला popup कब आता है?
Dashboard खुलने पर, दिन में एक बार, जब 30 दिन में expire होने वाला माल हो। वह करीब 9 सेकंड में अपने-आप बंद हो जाता है। "List kholo" दबाने पर Inventory खुलता है, "Baad me" से बंद हो जाता है।
पूरा लेख: Expiry दवाई distributor को वापस कैसे करें: exchange या credit →
Opening stock वाली दवाई पर credit क्यों नहीं मिलता?
Add opening stock से चढ़े माल का कोई invoice बना ही नहीं था, यानी उस पर कभी कुछ देना नहीं था। इसलिए ऐसा batch सिर्फ़ exchange में जा सकता है। Credit चुनने पर app मना करता है।
पूरा लेख: पहले दिन का stock चढ़ाना: Add opening stock कैसे करें →
Distributor को बनाया return note ग़लत बन गया, क्या Cancel कर सकते हैं?
हाँ। Return history में उस नोट की लाइन पर Cancel दबाइए, माल वापस आपके stock में आ जाता है। यह तब तक हो सकता है जब तक उस पर replacement का माल न आया हो और credit note दर्ज न हुआ हो।
पूरा लेख: Distributor से fresh stock (replacement) आने पर Record replacement →
Record replacement कब दबाना है?
जब exchange वाले return note का नया माल आपके हाथ में आ जाए। नोट तब तक "Awaiting replacement" दिखता है। नया batch नंबर और expiry भरकर Record replacement दबाइए।
पूरा लेख: Distributor से fresh stock (replacement) आने पर Record replacement →
Distributor ने exchange का माल कम भेजा या दो बार में भेजा तो?
जितना आया उतना ही Back में भरिए। भेजे गए packs से ज़्यादा की एंट्री नहीं होती। पूरा माल गिनती में आते ही नोट "Replaced" हो जाता है, तब तक वह खुला रहता है।
पूरा लेख: Distributor से fresh stock (replacement) आने पर Record replacement →
Replacement का कुछ माल आ चुका हो तो क्या return note Cancel हो सकता है?
नहीं। किसी भी replacement के चढ़ने के बाद वह नोट Cancel नहीं होता। बचा हुआ माल बाद में Record replacement से दर्ज कीजिए।
पूरा लेख: Distributor से fresh stock (replacement) आने पर Record replacement →
Distributor ने credit note में कम रकम दी है, कौन सी रकम भरूँ?
Amount credited में वही रकम भरिए जो उनके credit note पर लिखी है, भले ही वह invoice मूल्य से कम हो। उनका credit note नंबर भी (वैकल्पिक) भर सकते हैं ताकि उनके statement से मिलान हो सके।
पूरा लेख: Distributor का credit note दर्ज करें: बकाया कैसे घटता है →
Credit वाली वापसी में distributor का बकाया कब कम होता है?
Return note बनाने पर नहीं, credit note दर्ज करने पर। Create return note से सिर्फ़ माल आपके stock से घटता है। Record credit note दबाने पर ही उस distributor का "Pending to distributors" उतना घटता है।
पूरा लेख: Distributor का credit note दर्ज करें: बकाया कैसे घटता है →
Credit note दर्ज करने के बाद ग़लती निकले तो क्या करें?
Credit note दर्ज होने के बाद उस return note को Cancel नहीं किया जा सकता, और उसी नोट पर दोबारा credit note नहीं भरा जा सकता। इसलिए रकम दबाने से पहले एक बार उनके नोट से मिला लीजिए।
पूरा लेख: Distributor का credit note दर्ज करें: बकाया कैसे घटता है →
ग्राहक कितने दिन में दवाई वापस कर सकता है?
Returns की "From a customer" स्क्रीन पर लिखा रहता है "Medicines come back within N days of the bill"। यह दिन Settings में बदले जा सकते हैं। दिन 0 हों तो समय की कोई सीमा नहीं रहती।
पूरा लेख: ग्राहक की दवाई वापस लेना: Refund, Off this bill या credit →
ग्राहक वापसी में Off this bill, Refund और Keep as credit का क्या मतलब है?
Off this bill से उस बिल का बकाया घटता है। Refund में पैसा लौटाया जाता है; नकद हो तो Cashbook से बाहर जाता है। Keep as credit में रकम अगले बिल के लिए ग्राहक के नाम रखी जाती है; इसके लिए बिल पर पूरा फ़ोन नंबर चाहिए।
पूरा लेख: ग्राहक की दवाई वापस लेना: Refund, Off this bill या credit →
क्या Schedule X या narcotic दवाई ग्राहक से वापस ले सकते हैं?
नहीं। App में Schedule X और narcotic दवाई की वापसी नहीं ली जाती। उसकी लाइन पर "not taken back" का निशान होता है और उसकी गिनती भरी नहीं जा सकती।
पूरा लेख: ग्राहक की दवाई वापस लेना: Refund, Off this bill या credit →
ग्राहक की वापसी कहाँ दिखती है?
Returns की "From a customer" स्क्रीन के नीचे "Customer returns" की सूची में। दवाई shelf के stock में वापस जुड़ जाती है, और नकद Refund का पैसा Cashbook में बाहर जाता दिखता है।
पूरा लेख: ग्राहक की दवाई वापस लेना: Refund, Off this bill या credit →
Scrap कब करना चाहिए, Returns कब?
Expired माल अगर distributor ले ले तो पहले Returns में भेजिए, वह पैसे की वापसी है। Scrap उस माल के लिए है जिसे कोई नहीं लेता। Scrap में सिर्फ़ expire हो चुके batch आते हैं।
पूरा लेख: Expired दवाई फेंकना और write-off: Scrap का तरीक़ा →
Scrap करने पर नुक़सान किस भाव से लिखा जाता है?
ख़रीद की लागत पर, MRP पर नहीं। वही रकम Expenses में "Expired stock write-off" नाम से जुड़ती है, इसलिए महीने के मुनाफ़े में नुक़सान दिखता है।
पूरा लेख: Expired दवाई फेंकना और write-off: Scrap का तरीक़ा →
ग़लती से Scrap हो गया तो वापस कैसे लाएँ?
उसी दिन Scrap register की लाइन पर Cancel दबाइए। माल stock में लौट आता है और Expenses की प्रविष्टि भी हट जाती है। दूसरे दिन Cancel नहीं होता, और उस batch से बाद में बिक्री हुई हो या वह distributor को लौटा हो तो भी नहीं।
पूरा लेख: Expired दवाई फेंकना और write-off: Scrap का तरीक़ा →
Expired batch पर distributor का नाम नहीं है, क्या करें?
Dashboard पर "expired batch(es) have no distributor recorded" लाइन से नाम दर्ज कर सकते हैं, अगर आपको याद है कि माल किसने दिया था (यह उन batch के लिए है जो बिना नाम के opening stock से चढ़े थे)। नाम दर्ज होते ही वह माल Returns में दिखता है। नाम याद न हो तो उसे Scrap कीजिए।
पूरा लेख: Expired दवाई फेंकना और write-off: Scrap का तरीक़ा →
दवाई जोड़ते समय HSN code क्या भरें?
Add new drug में HSN code के बगल में app लिखता है कि दवाई के लिए 3004 है; सर्जिकल सामान, cosmetics और device के कोड अलग होते हैं। पक्का न हो तो अपने अकाउंटेंट से पूछ लीजिए।
पूरा लेख: Pharmacy software में नई दवाई कैसे जोड़ें: Add new drug →
दवाई का GST % ग़लत भर दिया तो क्या बिल में सुधार होगा?
App की चेतावनी है कि GST दर हर बिक्री पर लगती है और बिल पर बाद में सुधारी नहीं जा सकती, इसलिए दवाई जोड़ते समय ही सही दर चुनिए। दवाई की details Inventory में Edit drug से बदल सकते हैं, पर पहले बन चुके बिल नहीं बदलते।
पूरा लेख: Pharmacy software में नई दवाई कैसे जोड़ें: Add new drug →
नई दवाई जोड़ी पर बेचने में क्यों नहीं आ रही?
Add drug से दवाई सिर्फ़ सूची में आती है, उसमें stock नहीं होता। पहले Purchases से माल चढ़ाइए, या जो माल अलमारी में है उसे Add opening stock से चढ़ाइए।
पूरा लेख: Pharmacy software में नई दवाई कैसे जोड़ें: Add new drug →
दवाई का Schedule (OTC, H, H1, X) बिक्री में क्या असर डालता है?
OTC पर कोई रोक नहीं। H में डॉक्टर का नाम चाहिए। H1 में डॉक्टर का नाम और पता चाहिए और बिक्री Narcotic register में अपने-आप लिखी जाती है। Schedule X और Narcotic में नाम, पता, register और बिल के साथ parcha भी ज़रूरी है। Schedule बदलने पर वह अब से होने वाली बिक्री पर लागू होता है।
पूरा लेख: Pharmacy software में नई दवाई कैसे जोड़ें: Add new drug →